शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

42 करोड़ रूपए खर्च.

प्रातःकाल:Friday,30 September 2011.
नई दिल्लीपिछले एक साल में केंद्रीय मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर सरकार ने लगभग 42 करोड़ रूपए खर्च किएसूचना के अधिकार के तहत मिली एक जानकारी में बताया गया है कि जहां केंद्रीय मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर 37.16 करोड़ रूपए खर्च हुए, वहीं राज्यमंत्रियों की इन यात्राओं पर लगभग 4.76 करोड़ रूपए का खर्च हुआदोनों को मिलाकर 2010-11 में मंत्रियों की यात्रा पर 41.82 करोड़ रूपए का खर्च आयाकैबिनेट सचिवालय ने इन विदेश यात्राओं के खर्च का ब्योरा आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल के आवेदन के जवाब में दियाइस बारे में मुख्य सूचना आयुक्त सत्यानंद मिश्रा ने निर्देश दिया थाअग्रवाल ने कैबिनेट सचिवालय से पिछले तीन साल के दौरान केंद्रीय मंत्रियों की यात्रा का विवरण मांगा था उन्हें बताया गया कि यह जानकारी विभिन्न मंत्रालयों के बीच बिखरी हुई है और उन्हें पृथक-पृथक मंत्रालयों से यह जानकारी लेनी होगीइसके बाद यह मामला केंद्रीय सूचना आयोग पहुंचा, जहां कैबिनेट सचिवालय ने अपना यही रूख दोहरायासचिवालय ने यह भी कहा कि यह जानकारी जुटाने के लिए बहुत सारे रिकॉर्ड और दस्तावेज देखने होंगे आयुक्त मिश्रा ने कहा कि जहां एक तरफ हम कैबिनेट सचिवालय के जवाब से सहमत हैं, वहीं हमें लगता है कि अगर केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की गई घरेलू अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बारे में कुछ अहम जानकारी सचिवालय केंद्रीय तौर पर उपलब्ध कराए, तो यह पारदर्शिता के हित में होगा